आरबीआई 2021 में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

  • 05 Mar 2022

फरवरी 2022 में ‘वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल’ की आधिकारिक वेबसाइट गोल्डहब के अनुसार 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) विश्व के केंद्रीय बैंकों में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। आरबीआई ने 2021 में 77.5 मीट्रिक टन सोना खरीदा।

  • यह 2009 के बाद से आरबीआई की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी खरीदारी है। 2009 में, आरबीआई ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 मीट्रिक टन सोना खरीदा था।
  • 2021 में सोने का सबसे बड़ा खरीदार सेंट्रल बैंक ऑफ थाईलैंड रहा, जिसने 90 मीट्रिक टन सोना खरीदा।
  • दिसंबर 2021 के अंत में आरबीआई का कुल सोना भंडार 754.1 टन तक पहुंच गया। यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का 6.22% है।
  • भारत का आधिकारिक स्वर्ण भंडार दुनिया में नौवां सबसे बड़ा है।