राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा

  • 22 Dec 2023

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 20 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा 9 जनवरी, 2024 को प्रदान किये जाएंगे।

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा।
  • 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार हेतु 3 खिलाड़ियों को चुना गया है।
  • इसके अलावा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के लिए देश के 3 विश्वविद्यालयों को चुना गया है।
  • अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वालों में इस वर्ष क्रिकेट के एक मात्र खिलाड़ी मोहम्मद शामी हैं।
  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष प्रदान किये जाते हैं।
  • 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • 'खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना के गुण दर्शाने के लिए दिया जाता है।
  • 'खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षकों को दिया जाता है।