डॉ. वी मोहिनी गिरि का निधन

  • 22 Dec 2023

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. वी मोहिनी गिरि का 19 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया।

  • वी. मोहिनी गिरि एक भारतीय सामुदायिक सेवा कार्यकर्ता और कार्यकर्ता थीं, डॉ. गिरि नई दिल्ली स्थित सामाजिक सेवा संगठन, गिल्ड ऑफ सर्विस की अध्यक्ष थीं।
  • वर्ष 1979 में स्थापित संगठन ‘गिल्ड ऑफ सर्विस’ महिलाओं और बच्चों के शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सुरक्षा के अधिकारों की वकालत करता है।
  • महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए वी. मोहिनी गिरी को वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • डॉ. गिरी 1995-1998 तक राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं।