संजीव मलिक ने 42वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में 5 स्वर्ण जीते

  • 16 Nov 2023

आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक ने कोलंबिया में 42वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

  • 42वां संस्करण 4 से 11 नवंबर, 2023 तक कार्टाजेना, कोलंबिया में आयोजित किया गया।
  • कर्नल संजीव मलिक, वर्तमान में राष्ट्रपति के अंग रक्षक के रूप में राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं।
  • मलिक ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर और क्रॉस-कंट्री स्पर्धाओं में जीत प्राप्त की।
  • वर्ष 2023 में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले संजीव मलिक एकमात्र एथलीट हैं।
  • मलिक, वर्ष 1978 में शुरू हुए विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों के कुछ चुनिंदा एथलीटों में शामिल हो गए हैं।
  • 1978 के बाद से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल, स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए ओलंपिक खेल माना जाता है।