इन्फोसिस पुरस्कार-2023

  • 16 Nov 2023

इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने 15 नवंबर, 2023 को भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 6 लोगों को प्रतिष्ठित इन्फोसिस पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की। पुरस्कार 13 जनवरी, 2024 को प्रदान किए जाएंगे।

  • विजेताओं का चयन निम्नलिखित 6 श्रेणियों में किया गया है-
    1. इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान,
    2. मानविकी,
    3. जीवन विज्ञान,
    4. गणितीय विज्ञान,
    5. भौतिक विज्ञान और
    6. सामाजिक विज्ञान।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता

श्रेणी

प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी

इंजीनियरिंग ऐंड कम्प्यूटर विज्ञान

जाह्नवी फालके

मानविकी

प्रोफेसर अरुण कुमार शुक्ला

जीवन विज्ञान

प्रोफेसर भार्गव भट्ट

गणितीय विज्ञान

मुकुंद थताई

भौतिक विज्ञान

प्रोफेसर करुणा मंतेना

सामाजिक विज्ञान