खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2024

  • 01 Feb 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2024 (KIYG-2024) के छठे संस्करण का समापन 31 जनवरी, 2024 को चेन्नई में हुआ।

  • 19 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक KIYG 2024 तमिलनाडु के 4 शहरों- चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर में आयोजित किया गया।
  • महाराष्ट्र कुल 158 पदकों के साथ चौथी बार इस खेल प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र द्वारा प्राप्त पदकों में 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • मेजबान तमिलनाडु 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य सहित कुल 98 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • हरियाणा 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024, भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत एक प्रमुख आयोजन है।
  • KIYG 2024 में 26 खेलों में एथलीटों ने कुल 933 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा की।
  • KIYG-2024 में स्क्वैश को पहली बार शामिल किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में सिलंबम नामक स्वदेशी मार्शल आर्ट कला को एक प्रदर्शन खेल के रूप में प्रदर्शित किया गया।