सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर मलेशिया के 17वें राजा

  • 01 Feb 2024

31 जनवरी, 2024 को मलेशिया में जोहोर प्रांत के सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर देश के 17वें राजा बने।

  • सुल्तान इब्राहिम, अल-सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह का स्थान लेंगे।
  • सुल्तान इब्राहिम को कल्याणकारी मुद्दों के बारे में स्पष्ट रूप से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है।
  • वर्ष 1957 में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से विश्व की एकमात्र ऐसी व्यवस्था के तहत 9 शाही परिवारों के मुखिया हर 5 वर्ष में बारी-बारी से राजा बनते हैं।
  • मलेशिया में 13 प्रांत हैं और केवल 9 में शाही परिवार हैं। पेराक प्रांत के शासक और सिंहासन के अगले उत्तराधिकारी सुल्तान नाजरीन को पुनः उप राजा के रूप में चुना गया है।
  • मलेशिया में राजा को यांग डि-पर्टुआन अगोंग के नाम से भी जाना जाता है।
  • राजा की भूमिका व्यापक पैमाने पर औपचारिक होती हैं, क्योंकि यहां वास्तविक प्रशासनिक शक्ति प्रधानमंत्री और संसद में निहित है।
  • राजा के पास केवल आपातकाल की घोषणा करने और अपराधियों को क्षमा करने का अधिकार होता है।