एशियाई पैरा खेल-2023 में भारत ने 111 पदक जीते

  • 30 Oct 2023

चीन के हांगझू में 22 से 28 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित एशियाई पैरा खेल के चौथे संस्करण में भारत ने कुल 111 पदक जीते। भारत पदक तालिका में 5 वें स्थान पर रहा।

  • भारत ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक प्राप्त किये।
  • चीन, 214 स्वर्ण सहित कुल 521 पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा।
  • भारतीय पैरा एथलीटों ने हांगझू में 3 विश्व रिकॉर्ड भी तोड़े।
  • गुर्जर सुंदर सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक- F46 स्पर्धा में 68.60 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • सुमित ने पुरुषों की भाला फेंक- F64 स्पर्धा में 73.29मीटर के प्रयास के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  • पुरुष कंपाउंड टीम ने 158 के स्कोर के साथ तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • यह इस प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, इससे पहले भारत ने एशियाई पैरा खेलों के 2010 संस्करण में 14 पदक, 2014 में 33 और 2018 में 72 पदक जीते थे।

स्थान

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

214

167

140

521

2

ईरान

44

46

41

131

3

जापान

42

49

59

150

4

कोरिया

30

33

40

103