सुल्तान इब्राहिम बने मलेशिया के नए राजा

  • 30 Oct 2023

मलेशिया के शाही परिवारों ने जोहोर राज्य के शासक सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को देश का नया राजा चुना है। शाही महल ने 27 अक्टूबर, 2023 को यह जानकारी दी।

  • सुल्तान इब्राहिम 31 जनवरी, 2024 को वर्तमान राजा अल-सुल्तान अब्दुल्ला से पदभार ग्रहण करेंगे। सुल्तान इब्राहिम को 17 वां राजा चुना गया है।
  • सुल्तान इब्राहिम पहांग राज्य के शासक सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह की जगह लेगें।
  • मलेशिया में राजा का पद काफी हद तक औपचारिक है, लेकिन वे प्रधानमंत्री जैसी प्रमुख नियुक्तियों की देखरेख करते हैं।
  • मलेशिया में लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण हाल के वर्षों में राजशाही अधिक प्रभावशाली हो गई है।
  • मुस्लिम-बहुल देश मलेशिया में राजा का चुनाव हर 5 वर्ष पर होता है।