वी.डी. सतीशन बने केरल के 13वें मुख्यमंत्री

  • 18 May 2026

18 मई, 2026 को वी.डी. सतीशन (V.D. Satheesan) ने केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की एक दशक बाद सत्ता में वापसी हुई।

  • सतीशन के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ग्रहण किया।
  • लगभग 6 दशकों में यह पहली बार रहा, जब पूरे केरल मंत्रिमंडल ने एक ही दिन सामूहिक रूप से शपथ ली।
  • नई मंत्रिपरिषद को कांग्रेस ने “पीढ़ीगत परिवर्तन” का प्रतीक बताया, जिसमें 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 मंत्री पहली बार शामिल किए गए हैं।
  • मंत्रिपरिषद में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग तथा केरल कांग्रेस के विभिन्न गुटों जैसे सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।