कार्लोस अल्कराज विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी

  • 24 May 2023

नवीनतम एटीपी रैंकिंग में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पीछे कर विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गये हैं। ये रैंकिंग 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से पहले आई है। जिससे उन्हें फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता मिलेगी।

  • इटैलियन ओपन जीतने वाले डेनियल मेदवेदेव नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
  • नोवाक जोकोविच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। नोवाक जोकोविच ने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड 386 सप्ताह बिताए।
  • महिला वर्ग में मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन ईगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वह एक वर्ष से अधिक समय से विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
  • महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका दूसरे स्थान पर हैं। जेसिका पेगुला तीसरे स्थान हैं।
  • इटैलियन ओपन में महिला एकल जीतने वाली एलेना रिबाकिना करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।