चीन: विश्व का सबसे बड़ा कार निर्यातक

  • 24 May 2023

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के आंकड़ों के अनुसार, चीन कार निर्यात करने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश बन गया है। जबकि इससे पहले तक जापान विश्व का सबसे बड़ा कार निर्यातक देश था।

  • इस वर्ष के पहले तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2023 तक) में कार एक्सपोर्ट करने के मामले में चीन, जापान से काफी आगे निकल गया है।
  • वर्ष 2023 की पहली तिमाही में, चीन ने 1.07 मिलियन वाहनों का निर्यात किया, जो 2022 में इसी अवधि की तुलना में 58% की वृद्धि है।
  • इसके विपरीत, जापान ने 954,185 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष से 6% की वृद्धि थी।
  • 2022 में, चीन ने 3.2 मिलियन कारों का निर्यात किया, जो जर्मनी के 2.6 मिलियन वाहन निर्यात से अधिक था।
  • चीन वर्ष 2022 में जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कार निर्यातक बन गया क्योंकि इलेक्ट्रिक कारों की ओर बदलाव ने देश के मोटर उद्योग का विस्तार करने में मदद की है।