अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता फ्रेंच ओपन 2026

  • 08 Jun 2026

7 जून, 2026 को अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में फ्लेवियो कोबोली को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।

  • ‘कोर्ट फिलिप-चैट्रियर’ पर 4 घंटे 20 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में ज्वेरेव ने कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से शिकस्त दी।
  • यह ऐतिहासिक जीत ज्वेरेव के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब है।
  • ज्वेरेव साल 1937 में हेनर हेनकेल (Henner Henkel) की खिताबी जीत के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  • इसके साथ ही, वह साल 1996 में बोरिस बेकर (Boris Becker) द्वारा जीते गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद कोई भी ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने हैं।