राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

  • 08 Jun 2026

4 जून, 2026 को भारत सरकार ने ई-गवर्नेंस पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्टता को मान्यता देने हेतु 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (NAeG) 2026 के विजेताओं की घोषणा की।

  • सात पुरस्कार श्रेणियों के तहत कुल 17 परियोजनाओं और पहलों का चयन किया गया।
  • इन पुरस्कारों में 10 स्वर्ण पुरस्कार, 6 रजत पुरस्कार और 1 जूरी पुरस्कार शामिल हैं।
  • प्रमुख पुरस्कार विजेता परियोजनाएं:
    • एग्री स्टैक (Agri Stack): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय।
    • ई-जागृति (e-Jagriti): उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय।
    • महाकुंभ 2025 डिजिटल प्रबंधन पहल: प्रयागराज मेला प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश।
    • ब्लड बैग ट्रेसबिलिटी एवं नागरिक सहभागिता पोर्टल: केरल डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्ट्रैटेजिक काउंसिल (K-DISC)।
    • ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय।
    • जिला न्यायालय वाद प्रबंधन प्रणाली (DCMS): केरल उच्च न्यायालय।