हान सियोंग सूक: द. कोरिया के अगले प्रधानमंत्री पद हेतु नामित

  • 08 Jun 2026

7 जून, 2026 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने ‘हान सियोंग-सूक’ (Han Seong-sook) को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया।

  • यदि नेशनल असेंबली (वहां की संसद) द्वारा इनके नाम को मंजूरी दे दी जाती है, तो हान सियोंग-सूक, ली प्रशासन के तहत पहली महिला प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के इतिहास में इस पद को संभालने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी।
  • वह हान म्योंग-सूक के बाद दक्षिण कोरिया की दूसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। हान म्योंग-सूक ने वर्ष 2006 से 2007 तक इस पद पर कार्य किया था।
  • हान वर्तमान में ली जे-म्युंग प्रशासन में लघु और मध्यम उद्यम (SMEs) तथा स्टार्टअप मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।