डेयरी सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु त्रिपक्षीय समझौता

  • 24 Jun 2026

22 जून, 2026 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में राज्य पशु संसाधन विकास विभाग (ARDD), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) तथा गोमती को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

  • इस समझौते का उद्देश्य त्रिपुरा के डेयरी सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना है।
  • इसके माध्यम से राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने तथा डेयरी गतिविधियों को अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • समझौता दूध संग्रहण एवं विपणन प्रणाली में सुधार लाने पर केंद्रित है, जिससे डेयरी उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला अधिक मजबूत हो सके।
  • इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य राज्यभर के दुग्ध उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि करना है।