फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में भारत 13वें स्थान पर

  • 24 Jun 2026

23 जून, 2026 को जारी QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में भारत को 13वां स्थान प्राप्त हुआ। रिपोर्ट में भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित आर्थिक वृद्धि से लाभ उठाने की सर्वाधिक क्षमता वाले देशों में शामिल किया गया है, हालांकि कौशल-संगति (Skills Alignment) और प्रतिभा की गुणवत्ता से जुड़ी चुनौतियों की भी पहचान की गई है।

मुख्य बिंदु

  • AI-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत तैयारी: QS ने भारत को निम्न-मध्यम आय वाले देशों में AI-संचालित विकास को गति देने के लिए सर्वाधिक सक्षम अर्थव्यवस्था बताया है, जिसका आधार विशाल डिजिटल कार्यबल और जनसांख्यिकीय लाभांश है।
  • फ्यूचर ऑफ वर्क संकेतक में उत्कृष्ट प्रदर्शन: भारत ने फ्यूचर ऑफ वर्क (Future of Work) श्रेणी में विश्व स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया, जो AI, डिजिटल एवं हरित अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण के लिए उसकी मजबूत तैयारी को दर्शाता है।
  • आर्थिक रूपांतरण क्षमता: इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन श्रेणी में भारत 14वें स्थान पर रहा, जिससे कौशलों को उत्पादकता, नवाचार और आर्थिक विकास में परिवर्तित करने की उसकी क्षमता परिलक्षित होती है।
  • कौशल-संगति की चुनौती: स्किल्स अलाइनमेंट (Skills Alignment) श्रेणी में भारत 18वें स्थान पर रहा, जो श्रम बाजार की मांग और AI, डिजिटल तथा हरित कौशलयुक्त स्नातकों की उपलब्धता के बीच मौजूद अंतर को दर्शाता है।
  • रिपोर्ट की प्रमुख चिंता: रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यद्यपि IITs, IIMs और AIIMS जैसे संस्थान वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हैं, फिर भी अनेक उच्च शिक्षा संस्थान रोजगार-योग्यता तथा गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
  • महत्त्व: यह रिपोर्ट संकेत देती है कि भारत के पास भविष्य की प्रौद्योगिकी-आधारित अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता है, बशर्ते कौशल विकास, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और उद्योग-अकादमिक समन्वय को और सुदृढ़ किया जाए।