प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022

  • 02 Feb 2022

24 नवरी, 2022 को 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार (7), सामाजिक सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला और संस्कृति (6) और वीरता (3) श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए।

  • 21 राज्यों और केंद्र शा सित प्रदेशों के इन पुरस्कार विजेताओं में 15 लड़के और 14 लड़कियां थी। 2022 के पुरस्कार विजेताओं को 1,00,000/- रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
  • यह पुरस्कार हर साल महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों- नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल और वीरता मेंबच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

ब्लॉक चेन तकनीक: समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित एक ब्लॉकचेन-संचालित तकनीक का उपयोग करके प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 और 2022 के 61 विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए।

  • डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्तकर्ताओं के मोबाइल पर इंस्टॉल डिजिटल वॉलेट में स्टोर किए जाते हैं।
  • पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।