वी अनंत नागेश्वरन मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त

  • 02 Feb 2022

केंद्र सरकार ने 28 जनवरी, 2022 को वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है।

(Image Source: https://swarajyamag.com/)

  • इस नियुक्ति से पहले डॉ. नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में अध्यापन कार्य किया है।
  • वह IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन थे और क्रेआ (Krea) विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रतिष्ठित विजिटिंग प्रोफेसर हैं।
  • वे 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।
  • उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और ‘विनिमय दरों के अनुभवजन्य व्यवहार’ पर अपने काम के लिए मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से वित्त में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।