भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2021-22

  • 02 Feb 2022

भारत क्रिकेट टीम ने दिसंबर 2021- जनवरी 2022 में तीन टेस्ट और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया।

  • 3 टेस्ट मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने सर्वाधिक 276 रन बनाए। कीगन पीटरसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
  • तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक 229 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
  • भारत की ओर से के एल राहुल ने पहली बार एकदिवसीय मैचों की सीरीज में कप्तानी की। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में भी कप्तानी की थी।