असम में पहला बोडोलैंड अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान उत्सव

  • 04 Mar 2023

पश्चिमी असम के कोकराझार के बोडोलैंड विश्वविद्यालय में विश्व स्तर पर ज्ञान साझा करने के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 के बीच पहले 4 दिवसीय बोडोलैंड अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।

  • यह आयोजन बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) प्रशासन के सहयोग से किया गया।
  • यह बीटीआर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक है।
  • इस महोत्सव का विषयगत क्षेत्र समकालीन बीटीआर और विश्व के सामाजिक विकास प्राथमिकताओं और प्रमुख सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) 2030 की उपलब्धि है।
  • इस महोत्सव में भारत के आलावा 14अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बोड़ोलैण्ड टेरिटोरियल काउन्सिल:- यह भारत के असम राज्य का एक स्वायत्त क्षेत्र है। इसके अन्तर्गत असम के चार जिले आते हैं जो ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे के जिले हैं। इस क्षेत्र में बर जनजाति (जिसे अंग्रेजी में बोडो कहते हैं।) का बाहुल्य है। यह फरवरी 2003 में एक स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया गया था।