03 मार्च 2023: विश्व वन्यजीव दिवस

  • 04 Mar 2023

वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (WWD) मनाया जाता है।

  • विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य विश्व भर में जीवों और वनस्पतियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के प्रति जागरूकता लाना है।
  • विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम "वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी" है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें सत्र में, 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • वन्य जीवों और वनस्पतियों (CITES) के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की गई।
  • वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए सबसे पहले साल 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट पारित हुआ था।