डिजिटल फ्लड रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम

  • 28 May 2021

असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ द्वारा 8 मई, 2021 को रियलटाइम 'डिजिटल फ्लड रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम' (Digital Flood Reporting and Information Management System) लॉन्च किया गया।

  • असम राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी (Assam State Disaster Management Agency) और यूनिसेफ (UNICEF) ने संयुक्त रूप से यह ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली (Online Flood Reporting System) विकसित की है।
  • इसके साथ, असम बाढ़ के दौरान प्रभाव संकेतकों (impact indicators) का पता लगाने के लिए डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को अपनाने वाला पहला राज्य बन गया।
  • यह नई प्रणाली असम में बाढ़ के स्तर को दैनिक आधार पर रिपोर्ट करेगी। राज्य में बाढ़ रिपोर्टिंग की वर्तमान प्रणाली में काफी समय लगता था। नई प्रणाली वेब-और-मोबाइल एप्लिकेशन तकनीक द्वारा संचालित है।
  • नई प्रणाली से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत, अनुग्रह राशि, पुनर्वास अनुदान के कुशल वितरण में मदद मिलेगी, साथ ही कृषि फसलों को हुए नुकसान, पशुधन की हानि तथा बुनियादी ढांचे के नुकसान आदि पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
  • असम में, हर साल 15 मई से 15 अक्टूबर के बीच दैनिक बाढ़ के स्तर के बारे में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।