मार्था कूम केन्या की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

  • 28 May 2021

मई 2021 केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याता ने 'कोर्ट ऑफ अपील जज' (Court of Appeal Judge) मार्था कूम को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायपालिका की प्रमुख नियुक्त किया है।

  • 69 वर्षीय कूम का निजी वकालत और न्यायपालिका के सदस्य के रूप में 33 वर्षों से अधिक समय का एक प्रतिष्ठित करियर रहा है।
  • कूम को 2003 में एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 2005 और 2010 के बीच बच्चों के अधिकारों और कल्याण पर अफ्रीकी संघ समिति में कार्य किया। उन्होंने उच्च न्यायालय के भूमि और पर्यावरण विभाग का भी नेतृत्व किया है।