पिनाराई विजयन दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री

  • 28 May 2021

20 मई, 2021 को पिनाराई विजयन ने दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मदाम विधान सभा सीट से निर्वाचित हुए।
  • 15वीं विधान सभा के लिए 140 सीटों पर हुए चुनावों में सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो के सदस्य पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने 99 सीटें हासिल की, विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 41 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी अपना खाता खोलने में विफल रही।
  • दलों के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अन्य प्रमुख दलों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 21 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 17 सीटें तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 15 सीटें प्राप्त हुई।
  • त्रिथला निर्वाचन क्षेत्र से माकपा विधायक एम बी राजेश को विधान सभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है।