सिक्किम के लिए ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ कवर जारी किया

  • 13 Mar 2023

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सिक्किम के चार मंत्रियों ने 6 मार्च 2023 को सिक्किम के लिए डाक विभाग का एक अनूठा कवर ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ जारी किया।

  • यह रिलीज सिक्किम की समृद्ध संस्कृति और देश के कृषि क्षेत्र में इसके योगदान को दर्शाता है।
  • यह जैविक खेती और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य के प्रयासों की मान्यता है।
  • सिक्किम के सभी खेत जैविक प्रमाणित हैं, और इससे 66,000 से अधिक कृषक परिवारों को लाभ हुआ है।
  • 75,000 हेक्टेयर भूमि को जैविक कृषि भूमि में परिवर्तित किया गया है।
  • लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सिक्किम को विश्व के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
  • जैविक प्रदेश होने के साथ ही सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है।

जैविक खेती :- जैविक खेती में केमिकल फर्टिलाइजर्स का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें जैविक उर्वरक और खाद जैसे- कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, गाय के गोबर की खाद आदि का उपयोग कर उत्पादन किया जाता है। इससे जमीन की गुणवत्ता भी खराब नहीं होती।