मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना

  • 13 Mar 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को रीवा जिले की तहसील मऊगंज को प्रदेश का 53वां जिला बनाने की घोषणा की।

  • नया जिला बनाने का उद्देश्य विंध्य क्षेत्र को राज्य कैबिनेट में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर सरकार के खिलाफ असंतोष को खत्म करना है।
  • उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मऊगंज जिले में चार तहसीलें होंगी - मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब जिसकी आबादी छह लाख से अधिक है।
  • चारों तहसीलों में 1070 गांव, 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हलके होंगे।
  • मऊगंज जिले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें होंगी।
  • वर्तमान में अविभाजित रीवा जिले में चार जिले, 12 तहसीलें और 2,817 गांव और 857 पटवारी हलके हैं।