हीरालाल सामरिया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

  • 06 Nov 2023

6 नवंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीरालाल सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) पद की शपथ दिलाई।

  • वाई. के. सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होने के बाद से सूचना आयोग का शीर्ष पद खाली पड़ा था।
  • सामरिया की नियुक्ति के बाद भी सूचना आयुक्त के 8 पद रिक्त हैं। वर्तमान में इस आयोग में 2 सूचना आयुक्त हैं।
  • आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में 1 मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।
  • 30 अक्टूबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने सीआईसी और राज्य सूचना आयोगों (SICs) में खाली पदों को भरने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को निर्देश दिया था।