रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल ‘बुलवा’ (Bulava) का परीक्षण

  • 06 Nov 2023

रूस ने 5 नवंबर 2023 को परमाणु चलित पनडुब्बी इम्पीरेटर अलेक्जेंडर-3 के माध्यम से न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम ‘बुलवा’ (Bulava) बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

  • यह मिसाइल रूस के उत्तरी तट के पास श्वेत सागर (White Sea) में पानी के नीचे लॉन्च की गई।
  • इस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ने रूस के सुदूर पूर्व में मौजूद कमचटका प्रयाद्वीप पर एक लक्ष्य पर हमला किया। इस दौरान मिसाइल ने हजारों किमी. का सफर तय किया।
  • बुलवा मिसाइल 12 मीटर लंबी है, जिसकी रेंज लगभग 8000 किमी. है। यह अपने साथ 6 न्यूक्लियर हथियार ले जा सकती है।
  • इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3, बोरेई श्रेणी की नई परमाणु पनडुब्बियों (Submarines) में से एक है, जो 16 बुलवा मिसाइलें ले जा सकती हैं।
  • रूसी नौसेना के पास बोरेई श्रेणी की 3 परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियां हैं- एक का परीक्षण पूरा गया है और तीन अन्य निर्माणाधीन हैं।
  • बोरेई श्रेणी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की एक शृंखला है।