नीदरलैंड ने जीता एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022

  • 09 May 2022

नीदरलैंड ने 12 अप्रैल, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेस्ट्रोम में फाइनल में जर्मनी को 3-1 से हराकर एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 का अपना चौथा खिताब जीत लिया है।

  • फाइनल से पहले तक नीदरलैंड ने 46 गोल किए थे और उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ था। नीदरलैंड के खिलाफ पहला गोल फाइनल में हुआ।
  • इंग्लैंड ने 2-2 से ड्रॉ के बाद शूट-आउट में भारत को 3-0 से हराकर तीसरे स्थान के मैच में कांस्य पदक जीता।
  • कुल 16 टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। 2022 का महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 1 से 12 अप्रैल, 2022 तक दक्षिण अफ्रीका के पोचेस्ट्रोम में आयोजित किया गया।
  • 2023 में एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्व कप दसवां संस्करण होगा और यह चिली के सैंटियागो में आयोजित किया जाएगा।