प्लास्टइंडिया 2023

  • 09 May 2022

केंद्रीय रसायन और उर्वरक और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 4 मई, 2022 को 11वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी और सम्मेलन 'प्लास्टइंडिया 2023' (PLASTINDIA 2023) का शुभारंभ किया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: 'प्लास्टइंडिया' प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के तहत प्रदर्शनियों की एक शृंखला को संदर्भित करता है।

  • प्लास्टइंडिया फाउंडेशन आईटीपीओ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 1 से 5 फरवरी, 2023 तक 11वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी और सम्मेलन आयोजित करेगा।
  • प्रदर्शनी रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करेगी, भारतीय प्लास्टिक उद्योग के विकास को सुगम बनाएगी और भारत को वैश्विक जरूरतों के लिए प्लास्टिक के स्रोत का केंद्र बनाएगी।
  • प्लास्टइंडिया 2023 मानव जीवन के सभी क्षेत्रों में उपयोग के लिए प्लास्टिक, कच्चे माल, मशीनरी और उत्पादों से संबंधित संसाधित वस्तुओं के स्रोत के लिए भारत को वैश्विक केंद्र के रूप में प्रदर्शित करेगा।
  • प्लास्टइंडिया 2023 जैसी प्रदर्शनियां अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कंपनियों को देश की ओर आकर्षित करेंगी तथा विचारों और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेंगी।
  • भारत के अगले दशकों में पेट्रोकेमिकल्स में वृद्धिशील वैश्विक विकास में 10% से अधिक योगदान देने का अनुमान है। भारतीय रसायनों के निर्यात में वर्ष 2013-14 की तुलना में 2021-22 में 106% की वृद्धि दर्ज की गई है।