हिमाचल के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगा केंद्र

  • 09 May 2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 26 अप्रैल, 2022 को कहा कि केंद्र जल्द ही राज्य के हाटी समुदाय (Hatti community) को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करेगा।

(Image Source: https:/www.tribune india.com/)

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि केंद्र राज्य के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के अनुरोध पर प्राथमिकता से विचार कर रहा है।
  • हाटी समुदाय के लोग सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में निवास करते हैं। ये अधिकतर सिरमौर जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों- शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद और रेणुका में रहते हैं।
  • हाटी समुदाय ने कस्बों में 'हाट' नामक छोटे बाजारों में घरेलू सब्जियां, फसल, मांस और ऊन आदि बेचने की अपनी परंपरा से अपना नाम प्राप्त किया है।
  • यह समुदाय 154 पंचायतों में फैला हुआ है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 2.5 लाख थी, जो अब बढ़कर लगभग 3 लाख हो गई है।
  • जीके फैक्ट: हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-गिरी क्षेत्र का ‘हाटी समुदाय’ उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के ‘जौनसार समुदाय’ के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक समानताएं साझा करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रांस-गिरी क्षेत्र और जौनसार बावर क्षेत्र, 1815 में जौनसार बावर के अलग होने तक तत्कालीन सिरमौर रियासत का हिस्सा थे।