हरियाणा ने जीती 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

  • 09 May 2022

भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में हरियाणा ने तमिलनाडु की टीम को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

  • हरियाणा ने 2011 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है।
  • कर्नाटक ने तीसरे / चौथे स्थान के मैच में महाराष्ट्र को 4-3 से हराया।
  • यह टूर्नामेंट 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया था।