हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023

  • 01 Apr 2024

हॉकी इंडिया ने 31 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में छठे हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023 की घोषणा की।

  • सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को क्रमशः वर्ष की महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
  • भारतीय हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।
  • हरमनप्रीत सिंह ने डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिये हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार जीता।
  • फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिये हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार अभिषेक ने जीता।