टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने पुरुष हॉकी में जीता कांस्य पदक

  • 06 Aug 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलम्पिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने 5 अगस्त, 2021 को जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।

  • आठ बार के पूर्व स्वर्ण-विजेता, भारत ने पिछले चार दशकों में जूझते रहने के बाद पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें, 34वें मिनट), हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (31वें मिनट) ने गोल किया।
  • यह ओलम्पिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में हासिल किये थे।
  • भारत ने हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण जीते हैं, जिनमें से आखिरी स्वर्ण चार दशक पहले 1980 के मास्को ओलम्पिक में हासिल किया था।
  • टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व मनप्रीत सिंह ने किया, जबकि भारतीय टीम के प्रशिक्षक ऑस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड थे।