पानी माह अभियान

  • 06 Aug 2021

केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में, जल जीवन मिशन के तहत, पानी माह (Water Month) अभियान शुरू किया गया है।

  • पानी माह एक व्यापक 1 महीने का अभियान है, जिसे उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर द्वारा 25 जुलाई, 2021 को लॉन्च किया गया था।
  • यह अभियान 2 चरणों में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है, पहला चरण 1 से 15 अगस्त और दूसरा चरण 16 से 30 अगस्त, 2021 तक।
  • इस एक माह के अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए जल के स्रोतों और वितरण बिंदुओं पर समुदाय की भागीदारी के साथ व्यापक परीक्षण किया जाएगा, जिसमें ग्राम महिला समिति और उपयोगकर्ता समूह भी शामिल होंगे।