भारत ने महिला जूनियर हॉकी एशिया कप जीता

  • 13 Jun 2023

भारत ने 11 जून, 2023 को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता।

  • 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2 से 11 जून तक जापान के काकामीगहारा में आयोजित किया गया था।
  • इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 टीमें शामिल थीं और टॉप तीन टीमों ने चिली के सैंटियागो में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
  • भारत पहली बार टूर्नामेंट के चैंपियन के रूप में उभरा और फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।
  • महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, महिला अंतरराष्ट्रीय अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट है। इसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा किया जाता है।
  • यह जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में काम करता है।
  • महिला हॉकी जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी। इसका आयोजन हर चार वर्षों के बाद होता है।