नितिन अग्रवाल सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक (डीजी) नियुक्त

  • 13 Jun 2023

केंद्र सरकार ने 11 जून, 2023 को केरल के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया।

शांतिकाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा की प्रहरी सीमा सुरक्षा बल को अपना नया महानिदेशक मिल गया है। केरल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी नितिन अग्रवाल को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

  • नितिन अग्रवाल इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अतिरिक्त महानिदेशक थे।
  • 31 दिसंबर 2022 को पंकज सिंह के रिटायर होने के बाद BSF का कोई पूर्णकालिक प्रमुख नहीं था।
  • CRPF के महानिदेशक डॉ. सुजॉय लाल थौसेन BSF प्रमुख का अतरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
  • नितिन अग्रवाल 31 जुलाई 2026 को रिटायर होंगे। वह अपने रिटायरमेंट या अगले आदेश तक इस पद पर सेवाएं देंगे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) :- बीएसएफ की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को हुई थी। बीएसएफ की जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।