हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023

  • 18 Oct 2023

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया।

  • इस प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ समेत देश के 14 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
  • मध्य प्रदेश ने पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीत लिया है।
  • सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी मध्य प्रदेश ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 8-1 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी तीसरे स्थान पर रही।
  • चैंपियनशिप में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-1 से हराकर सब जूनियर महिला वर्ग का खिताब जीता। हॉकी महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।