विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 स्थगित

  • 23 May 2026

22 मई, 2026 को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने घोषणा की कि 24 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच बहरीन में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 को स्थगित कर दिया गया है।

  • यह निर्णय UWW, बहरीन ओलंपिक समिति और बहरीन कुश्ती महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया।
  • खाड़ी क्षेत्र में विद्यमान भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता के कारण इस स्थगन की घोषणा की गई।
  • UWW ने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय यात्रा तथा खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं दर्शकों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं इस निर्णय के प्रमुख कारण रहीं।