उन्नत तापीय ऊर्जा भंडारण सामग्री विकसित

  • 23 May 2026

मई 2026 में, इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स (ARCI) के वैज्ञानिकों ने एक उच्च-प्रदर्शन वाली तापीय ऊर्जा भंडारण सामग्री (Thermal Energy Storage Material) विकसित की है, जिससे सौर ऊर्जा संयंत्रों तथा औद्योगिक अपशिष्ट ऊष्मा पुनर्प्राप्ति प्रणालियों में प्रयुक्त तापीय बैटरियों की दक्षता बढ़ाई जा सकेगी।

मुख्य बिंदु

  • नई सामग्री का विकास: शोधकर्ताओं ने उन्नत ऊष्मा भंडारण क्षमता वाला स्पिनेल नैनो-कॉम्पोजिट फेज चेंज मैटेरियल (PCM) विकसित किया है।
  • वैज्ञानिक पद्धति: इस सामग्री का निर्माण एक सरल और किफायती 'को-प्रेसिपिटेशन' (सह-अवक्षेपण) प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
  • प्रदर्शन में सुधार: इसमें 1 प्रतिशत स्पिनेल ऑक्साइड नैनोकणों को सम्मिलित करने से सामग्री की ऊष्मा भंडारण क्षमता में 45 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई।
  • तापीय लाभ: इन नैनोकणों ने सामग्री की तापीय चालकता (Thermal Conductivity), स्थिरता तथा सतही ऊर्जा में सुधार किया।
  • व्यावहारिक लाभ: बेहतर दक्षता के कारण थर्मल स्टोरेज टैंकों का आकार छोटा किया जा सकेगा, जिससे निर्माण और परिचालन लागत में कमी आएगी।
  • संभावित उपयोग: यह प्रौद्योगिकी कंसंट्रेटेड सोलर पावर प्लांट्स तथा औद्योगिक अपशिष्ट ऊष्मा पुनर्प्राप्ति प्रणालियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है।