भारत–फ्रांस के मध्य 8वां समुद्री सहयोग संवाद आयोजित

  • 23 May 2026

20 मई, 2026 को पेरिस में भारत और फ्रांस के मध्य ‘8वां समुद्री सहयोग संवाद’ (8th Maritime Cooperation Dialogue) आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समन्वय को बढ़ाना था।

मुख्य बिंदु

  • मुख्य फोकस: वार्ता में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा एवं परिचालन सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
  • सुरक्षा चुनौतियां: दोनों देशों ने समुद्री डकैती, समुद्री आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध मत्स्यन तथा हाइब्रिड समुद्री खतरों से निपटने पर विचार-विमर्श किया।
  • इंडो-पैसिफिक दृष्टिकोण: भारत और फ्रांस ने स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी एवं नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के समर्थन को पुनः दोहराया।
  • अंतरराष्ट्रीय कानून: संवाद में संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत नौवहन की स्वतंत्रता के सम्मान पर बल दिया गया।
  • रणनीतिक साझेदारी: भारत और फ्रांस ने अपनी विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Special Global Strategic Partnership) को और अधिक सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।