भारत-साइप्रस: 'रणनीतिक साझेदारी' का नया अध्याय

  • 23 May 2026

22 मई, 2026 को भारत और साइप्रस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स के बीच हुई वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया। इसका उद्देश्य रक्षा, साइबर सुरक्षा, शिक्षा तथा समुद्री क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाना है।

मुख्य बिंदु

  • आतंकवाद-रोधी सहयोग: भारत और साइप्रस ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रौद्योगिकी सहयोग: दोनों देशों के बीच नवाचार एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी सहयोग से संबंधित एक समझौता संपन्न हुआ।
  • समुद्री एवं बचाव सहयोग: दोनों देशों ने खोज एवं बचाव अभियानों (Search and Rescue Operations) पर एक तकनीकी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
  • शिक्षा एवं संस्कृति: वर्ष 2026–2030 के लिए उच्च शिक्षा, शोध सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • रक्षा रोडमैप: भारत और साइप्रस ने 2026–2031 रक्षा सहयोग रोडमैप की घोषणा की।
  • इंडो-पैसिफिक पहल: साइप्रस ने इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) के व्यापार एवं समुद्री संपर्क स्तंभ के अंतर्गत सहभागिता स्वीकार की।
  • भीष्म’ क्यूब उपहार: भारत, साइप्रस को भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित एंड मैत्री (BHISM) क्यूब उपहारस्वरूप प्रदान करेगा।