द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी.एन. पणिक्कर

  • 23 May 2026

22 मई, 2026 को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में "द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी.एन. पणिक्कर" (The Library Man of India: The Story of P.N. Panicker) पुस्तक का विमोचन किया।

  • इस पुस्तक के लेखक पी. पी. सत्यन (P. P. Sathyan) हैं, जिसमें पी. एन. पाणिक्कर के जीवन और योगदान को रेखांकित किया गया है।
  • पुथुवायिल नारायण पणिक्कर को केरल के पुस्तकालय आंदोलन का जनक माना जाता है।
  • उपराष्ट्रपति ने पी. एन. पणिक्कर को एक दूरदर्शी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने पुस्तकों, साक्षरता और ज्ञान तक पहुंच के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया।
  • पणिक्कर के योगदान को स्मरण करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक छोटे से वाचनालय अभियान ने आगे चलकर केरल के व्यापक पुस्तकालय एवं साक्षरता आंदोलन का रूप ले लिया।