रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023

  • 16 Dec 2023

कुश्ती के विश्व शासी निकाय ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (UWW) ने भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल को वर्ष ‘2023 की उभरती हुई महिला स्टार’ (Rising Star of the Year 2023) नामित किया है।

  • पहली भारतीय अंडर-20 कुश्ती विश्व चैंपियन महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने वर्ष 2023 में अपना दूसरा अंडर-20 खिताब जीता है।
  • अंतिम ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक तथा विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है।
  • उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अप्रैल 2023 में कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित चैंपियनशिप में जीता था, जबकि सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक सितंबर 2023 में सर्बिया के बेलग्रेड में जीता था।
  • इसी प्रकार उन्होंने एशियाई खेल 2023 में कांस्य पदक अक्टूबर 2023 में जीता था, जिसका आयोजन चीन के हांगझोऊ में हुआ था।
  • अंतिम ने महिलाओं के 53 किग्रा. वर्ग में भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी प्राप्त किया है।