नितिन साहनी बुकर अवॉर्ड पैनल के सदस्य बने

  • 16 Dec 2023

14 दिसंबर, 2023 को प्रसिद्ध ब्रिटिश भारतीय संगीतकार नितिन साहनी को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया।

  • ब्रिटिश-भारतीय संगीतकार नितिन साहनी ने वार्नर ब्रदर्स 'मोगली' और 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' सहित 70 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया है।
  • साहनी को वर्ष 2017 में आइवर नोवेलो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
  • साहनी इस पैनल में उपन्यासकार सारा कोलिन्स, गार्जियन फिक्शन संपादक जस्टिन जॉर्डन, लेखक यियुन ली एवं पैनल के अध्यक्ष एडमंड डी वाल के साथ शामिल होंगे।
  • 5 सदस्यीय पैनल 1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024 के मध्य अंग्रेजी भाषा में लिखे गए और यूके और/या आयरलैंड में प्रकाशित किसी भी राष्ट्रीयता के लेखकों द्वारा लंबी अवधि के उपन्यासों के सर्वोत्तम कृतियों की खोज करेगा।
  • बुकर अवॉर्ड की स्थापना वर्ष 1969 में इंग्लैंड की बुकर मैकोनल कंपनी ने की थी। इसमें विजेता को 60,000 पाउंड की राशि दी जाती है।