नौसैन्य पोत ‘तारमुगली’ भारतीय नौसेना में शामिल
- 16 Dec 2023
भारतीय नौसेना ने 14 दिसंबर, 2023 को पूर्वी नौसेना कमान के संरक्षण में नौसेन्य डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में ‘आईएनएस तारमुगली’ (INS Tarmugli) पोत को शामिल किया।
- वर्ष 2006 में यह युद्धपोत भारत सरकार द्वारा मॉलदीव नौसेना रक्षा बल को उपहार में दिया गया था। युद्धपोत को मई 2023 में भारतीय नौसेना को वापस कर दिया गया था।
- नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम द्वारा मरम्मत कार्य के बाद आईएनएस तारमुगली को अब नौसेना में पुनः शामिल किया गया है।
- आईएनएस तारमुगली एक तेज गति से हमला करने वाला जलपोत है। 46 मीटर लम्बाई के इस पोत का नाम अंडमान समूह के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है।
- यह युद्धपोत त्रिकांत श्रेणी का त्वरित प्रतिक्रिया एवं हमले में सक्षम एक पोत है।
- यह युद्धपोत नवीनतम संचार उपकरण, एक 30 मिमी. बंदूक तथा एक उन्नत रडार प्रणाली से सुसज्जित है।
- यह 320 टन का भार विस्थापित कर सकता है और 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।
- इसका उपयोग भारत के पूर्वी तट के साथ कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन क्षेत्र में तटीय निगरानी के लिए किया जाएगा।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



