भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

  • 16 Dec 2023

15 दिसंबर, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

  • भजनलाल शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में जीत प्राप्त करने के बाद पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की।
  • दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी राज्य के दो उप मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।
  • विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 115, कांग्रेस को 69, बहुजन समाज पार्टी को 2 और अन्य को 13 सीटें मिली हैं।
  • विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की 200 में 199 सीटों पर चुनाव हुए।
  • राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। वहां अब 5 जनवरी, 2023 को मतदान होगा।