थाईलैंड में समलैंगिक विवाह की वैधता हेतु विधेयक

  • 30 Mar 2024

थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिये संसद के निचले सदन ने 27 मार्च, 2024 को विवाह समानता विधेयक को भारी बहुमत से पारित कर दिया। 415 में से 400 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

  • इसके कानून बनने पर थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला तथा ताइवान और नेपाल के बाद समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला एशिया का तीसरा देश बन जाएगा।
  • इस विधेयक को थाईलैंड की सभी प्रमुख पार्टियों का समर्थन प्राप्त हुआ और इसे बनाने में एक दशक से अधिक का समय लगा।
  • कानून बनने से पहले इसे सीनेट से अनुमोदन और राजा से समर्थन की आवश्यकता है।
  • इस विधेयक के माध्यम से 'पुरुष और महिला' तथा 'पति और पत्नी' शब्दों को 'व्यक्ति' और 'विवाह भागीदार' में बदलने के लिए सिविल एंड कमर्शियल कोड में संशोधन किया जाना है।