संयुक्त नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’

  • 02 Mar 2024

भारतीय नौसेना और मलेशियाई नौसेना द्वारा 28 फरवरी, 2024 से 2 मार्च, 2024 तक विशाखापत्तनम में अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को सशक्त करना तथा आपसी सामंजस्य को बढ़ाना है।
  • भारतीय नौसेना जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लेकीर संयुक्त अभ्यास में शामिल हुए।
  • समुद्री चरण के दौरान, दोनों टुकड़ियों ने संयुक्त रूप से समुद्र में विभिन्न नौसैन्य अभियानों का संचालन करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया।